एक नज़र आज की बड़ी स्पोर्ट्स ख़बरों पर

Dec.21 - एक नज़र आज की बड़ी स्पोर्ट्स ख़बरों पर
- चेन्नइयन एफसी ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में एकतरफा खेल दिखाते हुए केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से हरा दिया।
- पंजाब पैंथर्स ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में नार्थईस्ट राइनोज को 5-2 से मात दे बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना शनिवार को गुजरात जाएंट्स से होगा।
- प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई जहां जनवरी में अंडर-19 विश्व कप खेला जाना है।
- विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को इस साल एटीपी स्टेफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार है जब नडाल को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- सर्जियो बारबोजा के इंजुरी टाइम में किए गए निर्णायक गोल की मदद से आइजॉल एफसी ने शुक्रवार को राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए हीरो आई-लीग के 13वें सीजन के मैच में मेहमान पंजाब एफसी को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया।
Latest Sports News
-
1 year ago
-
2 years ago
-
2 years ago
-
2 years ago
-
2 years ago