शिवम दुबे का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया

नई दिल्ली, 3 नवंबर | ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रविवार को यहां भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दुबे को भारतीय टीम की कैप प्रदान की। दुबे इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 82वें क्रिकेटर बन गए हैं। 26 साल के दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अब तक 16 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1012 रन बनाए हैं और 40 विकेट हासिल किए हैं।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर और खलील अहमद।
बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नइम, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, शाइफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अल अमिन हुसैन
Latest Sports News
-
1 year ago
-
2 years ago
-
2 years ago
-
2 years ago
-
2 years ago