IPL 2020 : ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे विदेशी बने

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 2017 में 14.50 करोड़ रुपये में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था।
कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में उन्हे अपने साथ ले गई।
कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल के जेब भी गरम हुई। किंग्स इलेवन पंजाब ने हरफनमौला खिलाड़ी के लिए खूब जद्दोजहद की। इसमें दिल्ली भी शामिल थी। अंतत: मैक्सवेल को उनकी पुरानी टीम पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। मैक्सवेल दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए।
Latest Sports News
-
1 year ago
-
3 years ago
-
3 years ago
-
3 years ago
-
3 years ago